फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांदडू के अंकित वायु सेना में बने फ्लाइंग ऑफिसर

विज्ञापन
वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने दादंडू के अंकित भारद्वाज। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के दांदड़ू गांव के अंकित भारद्वाज पुत्र देशराज भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। अंकित के पिता भारतीय नौसेना में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट के पद पर हैं और भारतीय नौसेना की वॉलीबाल टीम के कोच भी हैं। अंकित ने 20 जून को हैदराबाद की दुंडीगल एयर फोर्स अकादमी से पासिंग आउट परेड ली। इनकी बारहवीं तक की पढ़ाई नेवी चिल्ड्रन स्कूल कोची और बीटेक मेकेनिकल बंगलूरू से हुई। अंकित ने 2018 में एफकैट परीक्षा उत्तीर्ण की। दिसंबर 2018 में एयरफोर्स अकादमी ज्वाइन की। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, ताया रसीला राम, रंगीला राम, अजीत सिंह, चाचा पवन भारद्वाज, भाई विकास भारद्वाज, बहनों और नाना रत्न सिंह व बख्शी राम को दिया है। अंकित दांदड़ू गांव से पहले फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। गांव के सेवानिवृत्त कर्नल दुनी चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी है। अंकित की बहन डॉ. दीपिका भारद्वाज आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला से एमडी मेडिसन की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें