फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉपर्स छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला हमीरपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 21 अगस्त को होगा। इसमें जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला और एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला की ओर से संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला की मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी। जनमंच में 21 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में इस वर्ष टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल हमीरपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। छात्र-छात्राएं सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक पहुंचकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें और अपनी सीट ग्रहण करें। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 7018866311, 9418878890 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें