नेरी महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी, सात्विक बने मिस्टर फ्रेशर
का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के फ्रेशर पार्टी का शानदार आयोजन किया। कार्यक्रम में वन अरण्यपाल हमीरपुर निशांत मंडोतरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि कोई संस्थान महज पढ़ाई के लिए ही नहीं होता बल्कि यह छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए होता है। इस लिए पढ़ाई के साथ हमें यहां एक दूसरे से भी ज्ञान अर्जित करना चाहिए और अपने संचार कौशल को भी सुदृढ़ करना चाहिए। वहीं, काॅलेज के डीन डॉ. धर्मपाल शर्मा ने सभी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिंदगी की लड़ाई पढ़ाई से कहीं और ऊपर की होती है। चीजों से व्यावहारिक जुड़ाव व्यक्ति को ऊंचाई तक ले जाता है। इसलिए पढ़ाई के साथ व्यावहारिक कौशल भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इससे पहले कॉलेज के छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. वीरेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि एवं नव आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दीं। नए विद्यार्थियों के लिए मिस्टर एवं मिस फ्रेशर स्पर्धा का भी आयोजन किया। मिस्टर फ्रेशर सात्विक, मिस फ्रेशर मुस्कान, मिस्टर पर्सनेलिटी शिवांक, मिस पर्सनेलिटी, अदिति, बेस्ट ड्रेस्ड मेल सूर्यांश, बेस्ट कॉन्फिडेंट मेल रेहान को चुना गया।