फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): अगले महीने से मिनी सचिवालय में चलेंगे सभी सरकारी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन में मार्च माह में सभी सरकारी कार्यालयों को नवनिर्मित मिनी सचिवालय में शिफ्ट करने का कार्य शुरू होगा। एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि यह निर्णय प्रशासनिक स्तर पर लिया गया है। इन कार्यालयों को चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न बैठकों का आयोजन हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में सबसे पहले एसडीएम और तहसील कार्यालय को शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य सभी कार्यालयों को चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भवन में कुछ आवश्यक परिवर्तनों की जरूरत थी। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।
वर्तमान में मिनी सचिवालय में यह कार्य चल रहा है जो कि आगामी दो सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा। जैसे ही यह कार्य पूर्ण होगा वैसे ही कार्यालयों को स्थानांतरण करने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। और मार्च माह के अंत तक यह प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। मिनी सचिवालय का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में हो चुका है, लेकिन अभी तक सरकारी कार्यालय शिफ्ट नहीं किये जा सके हैं। यहां पर करोड़ों रुपये की लागत से बहुमंजिला मिनी सचिवालय भवन का निर्माण किया गया है। जहां पर एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी कार्यालयों की सुविधा लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें