भरेड़ी में वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए भोरंज विधायक सुरेश कुमा
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज के उपमंडल के प्रमुख व्यापारिक केंद्र भरेड़ी में जाहू की तर्ज पर दो मंजिला बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे भरेड़ी के सभी सरकारी कार्यालय एक छत के नीचे आ जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों के साथ भरेड़ी में इसको लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की है। इसमें प्राथमिकता के आधार पर भरेड़ी पटवारघर के पास दो मंजिला बहुउद्देशीय भवन बनाने की बात कही है। यह भवन दो मंजिला होगा। इसमें धरातल पर पार्किंग तैयारी की जाएघी। पहली मंजिल पर लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता, विद्युत विभाग कनिष्ठ अभियंता का कार्यालय के साथ पटवारघर और कानूनगो के कार्यालय होंगे। इससे स्थानीय लोगों को एक छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेगी।
इसके अलावा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय स्कूल और छात्रों को बैठने की सुविधा मिलेगी। विधायक सुरेश कुमार ने सारी प्रकिया को लोकसभा के चुनावों के बाद शुरू करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों ने भरेड़ी बाजार में पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाने का आभार प्रकट किया।
इस दौरान भोरंज कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुरेंद्र जरियाल, एससी विभाग के अध्यक्ष दीप चंद, ब्लॉक समिति चेयरमैन राजेंद्र सिंह, वॉलीबाल के अंतरराष्ट्रीय कोच विद्यासागर शर्मा, विधि चंद कौशल, रमेश कौशल, जगदेव ठाकुर, मैहर महेश चंद्र, धर्म चंद शर्मा, प्रताप चंद, डॉ. वेद प्रकाश व अन्य उपस्थित रहे।