फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मंकी पॉक्स को लेकर जिले में अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने खंड चिकित्सा अधिकारियों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन


मंकी पॉक्स के लक्षण मिलने पर चिकित्सकों को तुरंत करनी होगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मंकी पॉक्स को लेकर देशभर में अलर्ट है। इसी के मद्देनजर जिला हमीरपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी बीएमओ को इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अगर किसी भी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखते हैं तो उसका टेस्ट किया जाएगा। मंकी पॉक्स के लक्षणों में बुखार, मांसपेशियों में दर्द और गले में खराश होती है। बाद में शरीर पर दाने-दाने होते हैं और पूरे शरीर में फैल जाते हैं। ऐसे में सभी बीएमओ को आदेश दिए गए हैं कि ऐसा कोई मरीज आता है तो उनका अलग से टेस्ट किया जाए और इसकी शीघ्र रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाए ताकि समय रहते इस बारे में पता चले और लोगों को इलाज उपलब्ध करवाया जा सके। एम पॉक्स किसी संक्रमित व्यक्ति, दूषित पदार्थों या संक्रमित पशुओं के साथ शारीरिक संपर्क के माध्यम से मनुष्यों में फैल सकता है। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण ने कहा कि इसे लेकर सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। कहा गया है कि ऐसा कोई मामला आता है तो इसकी शीघ्र रिपोर्ट की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें