फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अक्षु का राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता के लिए चयन

Fri, 24 Apr 2026 12:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अपर हड़ेटा की छात्रा अक्षु शर्मा राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता का आयोजन सोलन में होगा। स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन ने अक्षु शर्मा का स्वागत किया। अक्षु शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य हरजीत सिंह चंदेल और अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया है, जिनकी बदौलत उनका मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। प्रधानाचार्य हरजीत सिंह चंदेल ने कहा कि अक्षु शर्मा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने से न केवल स्कूल का सम्मान बढ़ा है बल्कि माता-पिता का नाम भी रोशन हुआ है। ग्राम पंचायत हड़ेटा के पूर्व उप प्रधान संजय कुमार ने छात्रा, उसके अभिभावक और समस्त शिक्षकों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें