कांगू(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू के छात्र अक्षित ठाकुर ने राष्ट्र स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है। स्कूल प्रधानाचार्य शकुंतला पटियाल ने कहा कि राष्ट्र स्तर की 68 अंडर-19 स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता सात जनवरी तक रायपुर छत्तीसगढ़ में चल रही हैं। जिसमें हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अक्षित ठाकुर ने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर स्कूल के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया। प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन समिति ने छात्र की उपलब्धि पर कोच एवं परिवार सदस्यों का बधाई एवं शुभकामनाएं दी।