सलौणी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सठवीं दख्योडा के कलर गांव के होनहार छात्र अक्षित शर्मा ने एमबीबीएस में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अक्षित को हाल ही में नाहन मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला है। नाहन कॉलेज में अक्षत का 14वां स्थान था। इससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। अक्षित शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता शशिभूषण, माता अंजू शर्मा, मासी रोमा देवी और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि कठिन समय में परिवार और शिक्षकों ने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया, जिसके कारण वह यह मुकाम हासिल कर पाए। अक्षित ने शुरुआती शिक्षा घुमारवीं के निजी स्कूल से प्राप्त की और निरंतर मेहनत व लगन से पढ़ाई जारी रखी। उनकी उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव का मान बढ़ा है। संवाद