फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अजय मिस्टर हैंडसम और शगुन मिस ब्यूटी चुनीं

Fri, 08 Aug 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धनेटा महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी के दौरान मुख्यातिथि के साथ विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में वीरवार को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम व्यक्तित्व के विकास और आत्मविश्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, गायन, मॉडलिंग और विभिन्न कला कौशल का प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय से आर्यन को मिस्टर व शगुन ठाकुर को मिस फ्रेशर, कला संकाय से रोहन को मिस्टर मानिनी को मिस फ्रेशर और अजय को मिस्टर हैंडसम व शगुन को मिस ब्यूटी चुना गया। इस मौके पर प्रो. नीलम कुमारी, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अजय कुमार, प्रो. मदन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें