हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से सहारा युवा मंडल रोपा ने एक निजी कॉलेज में एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन करवाया गया। इस में केयर एंड स्पोर्ट्स सेंटर हमीरपुर से काउंसलर पल्लवी शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शिवाली राणा, अध्यापक वर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीएड और जेबीटी के प्रशिक्षु अध्यापकों ने भाग लिया। काउंसलर पल्लवी शर्मा ने एचआईवी एड्स किस तरह से फैलता है और इससे किस तरह से बचा जा सकता है, इस बारे में युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को बताया कि एचआईवी से संक्रमित हो जाने के बाद भी किस प्रकार से एक सरल और स्वस्थ जीवन जीया जा सकता है। युवाओं ने ध्यानपूर्वक उनकी बातों को सुना और अपने सवालों का काउंसलर पल्लवी शर्मा से हल जाना। सहारा युवा मंडल रोपा के प्रधान शशि पाल ने कहा कि यह अभियान एड्स नियंत्रण समिति हिमाचल प्रदेश की ओर से आदेशित किया गया था।
समाचार : सोनम शर्मा