फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): किसानों को दी इफ्को नैनो यूरिया तरल के इस्तेमाल की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। इफ्को ने झनियारी देवी सोसायटी में रविवार को नैनो यूरिया पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 50 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभा के प्रधान यशवत सिंह राणा, सचिव संजीव कुमार और कमेटी सदस्य मौजूद रहे। विशेष उर्वरक सहायक अनुज ने इफ्को नैनो यूरिया तरल के इस्तेमाल से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया तरल की 500 मिलीलीटर की एक बोतल पारंपरिक यूरिया के एक बैग के बराबर कैसे काम करेगी। इफ्को नैनो यूरिया तरल फसलों पर स्प्रे के माध्यम से इस्तेमाल किया जाने वाला एक अनोखा उत्पाद है और पारंपरिक यूरिया की तुलना में पर्यावरण हितैषी है। इसके इस्तेमाल से पारंपरिक यूरिया की जगह फसल पर सफलतापूर्वक इस्तेमाल कर पारंपरिक यूरिया के कारण होने वाले मृदा, जल एवं वायु प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें