मांगों को लेकर हमीरपुर में प्रदर्शन करते एलआईसी कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम हमीरपुर की दोनों शाखाओं के कर्मचारियों ने आईपीओ और एफडीआई के विरोध में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पेंशन बहाली के साथ तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती की मांग उठाई। शाखा प्रथम के सचिव शमशेर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एलआईसी में आईपीओ व एफडीआई को लाया जा रहा है। इसका सभी कर्मचारी विरोध करते हैं और साथ ही केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि एलआईसी में पेंशन बहाली के साथ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती की जाए। इस मौके पर शाखा प्रधान रवि कुमार, राजेश कुमार, विकास राणा, प्रीतिका सिंह, किशोरी लाल शर्मा, राजेंद्र कुमार, धीरज पराशर आदि उपस्थित रहे।