फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के समर्थन में उतरे बमसन के बीडीसी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड टौणी देवी की 42 पंचायतों के 23 बीडीसी सदस्यों ने जिला परिषद कैडर कर्मचारियों व अधिकारियों की हड़ताल खत्म करवाने का आग्रह सरकार से किया है। 23 बीडीसी सदस्य इनकी जायज मांगों के समर्थन में उतरे हैं। जबकि पंचायत प्रधान पहले ही समर्थन कर चुके हैं और ग्राम सभाओं के बहिष्कार करने की चेतावनी भी दे चुके हैं। बीडीसी अध्यक्ष रीना, चंबोह वार्ड की सदस्य पुष्पा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की कलम छोड़ो आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने जहां कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है, वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी कर्मचारियों की मांगों पर अतिशीघ्र विचार-विमर्श करने का आग्रह किया। बीडीसी सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को कर्मचारियों व अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से प्रभावित हो रहे विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें