फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ताओं के पदों को बाहरी आवेदनों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीआर राही ने कहा कि प्रदेश में हजारों पीएचडी और स्नातकोत्तर बीएड बेरोजगार युवा होते हुए भी प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 396 स्कूल प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए बाहरी अभ्यर्थियों के आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। क्या यह आयोग की मनमानी और प्रदेश के युवाओं को पीछे धकेलने की साजिश है या सरकार किसी धर्म, जाति वर्ग, समुदाय या क्षेत्र को तरजीह दे रही है। सरकार इस पर स्थिति स्पष्ट करे। सचिवालय में क्लर्क तक प्रदेश के बाहर से हैं। प्रदेश का युवा जो पीएचडी और स्नातकोत्तर बीएड है वह वन रक्षक, चपरासी आदि के पदों को आवेदन कर रहा है। जब शैक्षणिक योग्यता के बराबर पद भरने की बारी आई तो बाहर के लोगों के लिए भी दरवाजे खोल दिए गए। सरकार ऐसी अधिसूचना को तत्काल रद्द करे। इसी तरह विधायकों और मंत्रियों का भत्ता लोगों की परवाह किए बिना बढ़ा दिया गया लेकिन, कर्मचारियों का यात्रा भत्ता 1996 के बाद नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें