फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास नदी किनारे न जाने की हिदायत

Wed, 08 Jun 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
ब्यास नदी किनारे न जाने की हिदायत। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
उपायुक्त मदन चौहान ने बताया कि बर्फ पिघलने से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने और लारजी पावर हाउस की फ्लशिंग के कारण पंडोह डैम का जलस्तर सुरक्षा चिन्ह तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डैम की सुरक्षा के दृष्टिगत पंडोह डैम के जलाशय से अतिरिक्त पानी को छोड़ने के लिए कभी भी पानी निकासी के द्वार खोले जा सकते हैं।

उन्होंने कहा है कि अतिरिक्त पानी को छोड़ने के कारण डैम से नीचे की ओर आने वाले पानी का प्रवाह काफी तेज होगा।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ब्यास नदी के किनारे जाने से दूरी बनाए रखें और मवेशियों को भी नदी किनारे न छोड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें