भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में स्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की साइट पर 19 जून तक प्रवेश ले सकते हैं। प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने बताया कि प्रदेश विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है जो महाविद्यालय की साइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने समितियां बना दी हैं। विद्यार्थी प्रोफेसरों को कॉल कर या उनसे मिलकर मार्गदर्शन ले सकते हैं। प्रोफेसरों के मोबाइल नंबर प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध हैं। द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का प्रवेश रोल-ऑन आधार पर 19 जून तक होगा। नियमित शिक्षण कार्य पहली जुलाई से 15 मार्च 2027 तक चलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों ने निर्धारित समय अवधि में प्रवेश लेने का आग्रह किया है।