फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में प्रवेश लेने के लिए 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गारली(हमीरपुर)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई 2020 में प्रवेश लेने के लिए आवेदक 31 जुलाई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध वेब पोर्टल ई ज्ञान कोर्स से ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकते हैं। इग्नू केंद्र चकमोह के प्रभारी किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले के इच्छुक छात्र 31 जुलाई तक सभी कोर्सों के लिए फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व इग्नू प्रबंधन ने दाखिले की अंतिम तिथि 30 जून रखी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। इसके साथ साथ ही ई ज्ञान कोर्स जैसे पोर्टल की सुविधा भी इग्नू ने छात्रों को ऑनलाइन स्टडी के लिए दी है। ई ज्ञान कोर्स पोर्टल पर छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं और अपने आईडी कार्ड इग्नू स्टूडेंट एप से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें