हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके अंतर्गत 31 जुलाई 2020 तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जीसी भोरंज डॉट इन्फो पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म द्वारा आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों सुविधा के लिए एक ऑनलाइन एडमिशन मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया है। किसी भी समस्या की स्थिति में विद्यार्थी कमेटी सदस्यों के साथ संपर्क कर सकते हैं। उधर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में दाखिले शुरू हो गए हैं। बुधवार को छह विद्यार्थियों ने पंजीकरण के लिए आवदेन किया, लेकिन विद्यार्थी सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। जिन्हें महाविद्यालय की तरफ से मेल पर रिप्लाई किया गया है। प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने बताया कि ऐसे छात्र दोबारा उचित तरीके से पंजीकरण करवाएं।