फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मासूम किरण की मौत के एक साल बाद भी नहीं टूटी प्रशासन की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तीन साल की मासूम किरण की मौत के एक साल बाद भी प्रशासन और नगर परिषद हमीरपुर की नींद नहीं टूटी है। नवंबर 2022 में लावारिस कुत्तों के झुंड ने तीन साल की मासूम किरण को नोच-नोच कर मार डाला था। इस मामले के सामने आने के बाद मानवाधिकार आयोग ने भी नगर परिषद को नोटिस जारी किया था लेकिन प्रशासन और नगर परिषद हमीरपुर ने इस पर अमल नहीं किया।
विज्ञापन


बुधवार को शहर में लावारिस कुत्तों ने पांच लोगों को काट दिया। इस कुत्ते ने कई अन्य कुत्तों को भी काटा है जोकि अब शहरियों के लिए खतरा बन सकते हैं। कुत्ते के हमले का शिकार हुई एक महिला को पीजीआई रेफर किया गया है जबकि चार अन्य का हमीरपुर में ही उपचार चल रहा है। किरण की मौत के बाद नगर परिषद की तरफ से कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है। कुत्तों की नसबंदी के लिए नगर परिषद के पास मौजूदा समय में कोई व्यवस्था ही नहीं है। नगर परिषद के पास यह आंकड़े भी नहीं है कि पिछले एक साल में कितने कुत्तों की शहर में नसबंदी हुई है, जबकि समस्या की गंभीरता को देखते हुए मानवाधिकार आयोग भी नप को नोटिस जारी कर चुका है। वर्तमान समय में बड़ी चिंता यह भी है कि पागल लावारिस कुत्ते ने अन्य कुत्तों को भी काटा है। शहर में अभिभावक बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।



काटे गए अन्य कुत्तों को रेस्क्यू करना प्राथमिकता
डीसी हमीरपुर की तरफ से नगर परिषद को कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। इस निर्देशों पर नगर परिषद अब कुत्तों की नसबंदी के लिए पशुपालन विभाग हमीरपुर के साथ मिलकर कार्य करेगी। कुत्तों की नसंबदी करने के लिए शहर के हर वार्ड में अभियान चलाया जाएगा। लावारिस कुत्ते की ओर से काटे गए अन्य कुत्तों को रेस्क्यू करना नगर परिषद हमीरपुर की प्राथमिकता है। हालांकि, अभी तक किसी भी कुत्ते को पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

कोट्स
डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा ने कहा कि नगर परिषद को कुत्तों की नसबंदी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शहर में कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान चलाया जाएगा।



नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि काटे गए अन्य कुत्तों को रेस्क्यू करना प्राथमिकता है। प्रशासन की तरफ से जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान चलाया जाएगा। कुत्तों की नसंबदी को स्थल तलाश कर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें