टौणी देवी स्कूल में आयोजित बाल मेले में मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करते शिक्षक। स्रोत: संस्थान
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में वीरवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए विज्ञान मॉडल्स और समाज एवं पर्यावरण आधारित मॉडल्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मॉडल प्रदर्शनी में आदित्य का विज्ञान मॉडल फायर सेफ्टी सेंसर सबसे अधिक रोचक, समाज में भावना, कनिका, हिंदी में रितिका, गणित में रुत्विक, अनिरुध ने शिक्षण अधिगम सामग्री में प्रथम स्थान हासिल किया। मेले में फन गेम्स और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मेले के विजेता छात्र 14 अक्तूबर को ऊहल विद्यालय में आयोजित होने वाली क्लस्टर लेवल की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।