भारतीय वायु सेना अकादमी हैदराबाद में पासिंग आउट परेड के बाद फ्लाइंग ऑफिसर आदित्य शर्मा माता पित?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। ग्राम पंचायत नाहलवीं गांव झाड़ी के आदित्य शर्मा ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है। फ्लाइंग ऑफिसर आदित्य शर्मा के पिता सुरिंद्र शर्मा, माता अनीता शर्मा ने कहा कि आदित्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी तथा स्नातक आरईसी सुंदरनगर से की है।
इसी बीच उन्होंने एनआईटी हमीरपुर और आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग में रिसर्च की। इसके बाद उन्हें वर्ष 2018 में बेस्ट शोधकर्ता का अवार्ड मिला। उन्होंने कहा कि आदित्य का चयन भारतीय वायुसेना में सितंबर 2021 में हुआ है। वहीं, इस माह उन्होंने भारतीय वायु सेना अकादमी हैदराबाद से पासिंग आउट परेड की। वायुसेना में जाने से पहले आदित्य ने यूएस की कई कंपनियों में काम किया है। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी, माता-पिता और कोच सुनील कपिल को दिया है।