टौणी देवी स्कूल में विज्ञान मॉडलों की जांच करते प्रधानाचार्य।स्रोत : संस्थान
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के कलाम विज्ञान क्लब के छठी एवं सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बुधवार को विद्यालय परिसर में जय विज्ञान समारोह का आयोजन किया। इसमें बच्चों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने शिक्षा संवाद में उपस्थित अभिभावकों एवं अध्यापकों के साथ छात्रों की ओर से बनाए गए विभिन्न मॉडलों को देखा और छात्रों की ओर से दिए गए विवरणों का आकलन किया।
उन्होंने सुरेश चौहान और अदिति के दिशा-निर्देशन में सभी बच्चों को एक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाने के लिए बधाई दी। शिक्षा संवाद में सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का परीक्षा के दौरान विशेष ध्यान रखने एवं उन्हें तनाव मुक्त रहने का आह्वान किया गया। प्रदर्शनी में 20 मॉडल प्रदर्शित किए गए। इसमें सातवीं में आदित्य, कार्तिक प्रथम, कोमल व संतोष द्वितीय, भूमिका व कनिका तृतीय, जबकि छठी से भावना एवं कनिका प्रथम, पलक, कोमल व शिवानी द्वितीय और गोपाल तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।