नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत दो मामलों में चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन युवकों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। तीनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। नशे के सौदागरों के बारे में पता लगाया जाएगा। बता दें कि बुधवार शाम को नादौन पुलिस ने कलूर गांव के नजदीक सड़क किनारे बने एक शेड में चिट्टे सहित दो युवकों को दबोचा था। उनसे छह ग्राम चिट्टा बरामद किया था। वहीं नादौन बटराण रोड पर साईं पुल के नजदीक भी एक युवक के पास से 5.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।