गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत 15 फरवरी को दो युवकों से छह ग्राम चिट्टे बरामदगी के मामले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी तिलक राज को 25 मार्च तक रिमांड मिली है। तिलक राज को चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ वित्तीय लेनदेन पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस की टीम ने गलोड़ अस्पताल के नजदीक पिकअप ट्राला में सवार दो युवकों को छह ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। छानबीन के दौरान अन्य लोगों के साथ वित्तीय लेनदेन के आधार पर तीसरे युवक ललित कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पलिस ने कुल्थीन के सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। वित्तीय लेन-देन के आधार पर पांचवें आरोपी तिलक राज गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे 25 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी हमीरपुर ने मामले की पुष्टि की है। संवाद