फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपी न्यायिक हिरासत में, चिट्टे के साथ चार और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। चिट्टे के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को 26 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बड़सर पुलिस ने 15 जुलाई की रात को दो युवकों को 6.95 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं हमीरपुर पुलिस ने सोमवार और मंगलवार दो दिन में चार युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशीष गौतम उर्फ शिशु निवासी वार्ड नंबर 10 हमीरपुर व अक्षय भाटिया निवासी वार्ड नंबर आठ हमीरपुर से 3.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया। वहीं दुलेहड़ा के पास दो युवकों से 6.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों की पहचान पंकज कुमार निवासी दोसड़का, मौहीं जिला हमीरपुर व रवि कुमार निवासी वार्ड नंबर नौ हमीरपुर के रूप में हुई है। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें