नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत गलत तरीके से रोकने, धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। अमित कुमार निवासी गांव आधरी तहसील बड़सर ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ गाड़ी में घर वापस आ रहा था, तो रास्ते में दो बाइक सवार लड़के जो पीछे से आ रहे थे। उन्होंने बाइक को गाड़ी के आगे लगा दिया तथा रास्ता रोक बदतमीजी कर धमकियां दीं। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन जारी है।