हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत हत्या के आरोप में नामजद आरोपी को पुलिस ने जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर में पेश किया। जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गांव बाल भरठियाण में बीते सप्ताह 31 अगस्त को पैसों के लेनदेन को लेकर दुकानदार जैसी राम और एक प्रवासी प्रकाश के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था। मारपीट में घायल प्रवासी व्यक्ति को उसके परिजन हमीरपुर अस्पताल ले आए थे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड खत्म होने पर अब पुलिस ने आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, एएसपी हमीरपुर अशोक वर्मा ने कहा कि हत्या के आरोप में नामजद दुकानदार को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।