हमीरपुर। सदर थाना के तहत अणु के निकट चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। साहिल निवासी वार्ड नंबर-7, अणु के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने 5.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की शुरुआत 26 जुलाई को वार्ड नंबर-10 रामनगर में पुलिस की कार्रवाई से हुई थी। उस दौरान तीन युवकों के कब्जे से 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। पुलिस ने शशांक भारद्वाज निवासी गांव बड़ैहर, तहसील भोरंज, नवीन कपलेश निवासी गांव लोहारड़ा और अश्वनी कुमार निवासी गांव बरोहा, डाकघर डुग्घा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले में बलजीत और गुरदेव को भी गिरफ्तार किया गया। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संवाद