फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पूछताछ के लिए देहरा लाया आरोपी पुलिस को चकमा दे भागा निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। संसारपुर टेरेस पुलिस चौकी से पूछताछ के लिए देहरा थाना लाया आरोपी थाने के गेट के पास से भाग निकला। बाद में स्थानीय वकील ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को टैरेस से पूछताछ के लिए लाई थी। जैसे ही गाड़ी थाने के गेट के पास रुकी, वह मौका पाकर डिपो बाजार की तरफ भाग गया। घटना वीरवार रात करीब आठ बजे की है। थाना देहरा के निकट रहने वाले एडवोकेट विकास ने बताया कि घटना के समय वह घर पर थे। इसी बीच बचत भवन की ओर से उन्होंने कुछ लोगों की आवाज सुनी। वह उन्हें आगाह कर रहे थे कि उनके मकान की छत पर कोई चढ़ा है। जैसे ही वह बाहर की ओर निकले तो देखा किसी ने छत से आंगन में छलांग लगाई। उसके जमीन पर गिरते ही उन्होंने उसे दबोच लिया और पकड़कर थाने ले आए। एडवोकेट विकास पूर्व विधायक दिलीप सिंह के पुत्र हैं। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि एक आरोपी ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसी समय उसे पकड़ लिया। आरोपी चोरी के कई मामलों में संदिग्ध है। इसे पूछताछ के लिए लाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें