हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत गवारड़ू में दो बाइकों की टक्कर में दंपती और उनके बच्चे घायल हो गए हैं। शिकायतकर्ता निवासी गांव बाहल डाकघर गवारडू तहसील टौणी देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार को वह अपनी दुकान पर था। शाम करीब साढ़े चार बजे इनके गांव की एक विवाहित लड़की अपने पति व बच्चों सहित इनके गांव से बाइक पर वापस अपने घर जा रहे थे। जब उसका पति बाइक को चलता हुआ उनकी दुकान से करीब 50 मीटर आगे गया तो उसी समय टौणी देवी की तरफ से एक मोटरसाइकिल चालक बड़ी तेज रफ्तारी से आया और अपनी बाइक को गलत दिशा में चलाकर इनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गए। इस हादसे में इनके गांव की लड़की व उसके पति तथा बच्चों को चोटें आईं हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।