नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत भरमोटी गांव में घर की दूसरी मंजिल की छत से गिरने के कारण एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नादौन अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। रोहित पटियाल पुत्र देवेंद्र निवासी गांव बटराण, नादौन के भरमोटी गांव में एक घर की दूसरी मंजिली पर टिन डालने का काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने पर वह छत से नीचे गिर गया। इसके कारण उसकी रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई है। साथ काम कर रहे लोगों ने उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीएमओ डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।