फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से सांभर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भट्ठा के निकट बाइक की टक्कर से एक सांभर घायल हो गया। वन उप परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद शर्मा की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने घायल सांभर को पशु अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पालमपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही सांभर ने दम तोड़ दिया। अरविंद शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि एक सांभर जख्मी हालात में भट्ठा गांव में सड़क किनारे पड़ा है। सूचना मिलते ही तुरंत टीम सहित मौके पर पहुंचे। पता चला कि एक बाइक की टक्कर से यह सांभर घायल हुआ है। इस दुर्घटना में बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। शर्मा ने बताया कि घायल सांभर को पशु चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। डॉक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि दुर्घटना में करीब 1 वर्ष की इस मादा सांभर की अगली व पिछली टांग बुरी तरह टूट गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पालमपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अरविंद शर्मा ने बताया कि पालमपुर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें