फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार राहगीर महिला को टक्कर मारकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में बाइक चालक राहगीर महिला को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शीला देवी पत्नी भानु दत्त शर्मा निवासी वार्ड-6 गांधी नगर, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन जनवरी को वह घर से बाजार जा रही थी तो शाम करीब सवा चार बजे इलाहाबाद बैंक के पास सड़क क्रॉस करते समय एक बाइक हमीरपुर बस स्टैंड से भोटा की तरफ आई और टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर से चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी का कहना है कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें