फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर महिला को टक्कर मार तेजरफ्तार वाहनचालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुुर)। स्थानीय कस्बे में तेज रफ्तार गाड़ी राहगीर महिला को टक्कर मारकर फरार हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से वाहन का पता लगा लिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। रमा देवी (43) पत्नी सुरेंद्र कुमार शनिवार शाम करीब 4 बजे जब सुजानपुर के सिद्धू चौक से अस्पताल चौक की तरफ जा रही थी तो सुजानपुर की तरफ आ रही एक तेजरफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। महिला को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। महिला घायल अवस्था में बीच सड़क पर पड़ी रही। स्थानीय लोगों ने महिला को सुजानपुर सिविल अस्पताल तक पहुंचाया। थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने कहा कि दुर्घटना की सारी वारदात घटनास्थल के पास दुकानों के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर वाहन का पता चल गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। शीघ्र ही वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। सिविल अस्पताल सुजानपुर में तैनात चिकित्सक राजकुमार ने बताया कि महिला के पूरे शरीर और सिर पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें