फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एबीवीपी की सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त

Sat, 15 Feb 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुजानपुर इकाई के कार्यकर्ता जूस पीकर भूख हड़ताल समाप्त करते हुए। स
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुजानपुर महाविद्यालय इकाई ने 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त कर दी। शिक्षा विरोधी एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर यह हड़ताल गत दिन से शुरू हुई थी। पूर्व इकाई अध्यक्ष सूरज ठाकुर ने जूस पिलाकर हड़ताल खत्म करवाई। अभाविप सुजानपुर इकाई के अध्यक्ष आदित्य चंदेल ने बताया कि प्रदेश विश्वविद्यालय में अभी तक स्थाई कुलपति की नियुक्ति प्रदेश सरकार नहीं करवा पाई है। प्रदेश में छात्र संघ चुनाव काफी लंबे समय से बंद हैं। कई शैक्षणिक संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इकाई उपाध्यक्ष कृष ठाकुर ने कहा कि खनन माफिया, नशा माफिया और गुंडागर्दी को प्रदेश सरकार संरक्षण दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें