फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बंद हैं एबीजी टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्त, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा की जांच के लिए होता है टेस्ट
विज्ञापन


एबीजी किट एक्सपायर होने से नहीं हो पा रहे हैं टेस्ट, मरीजों को हो रही खासी परेशानी

निजी लैब में जाने को विवश हैं मरीज, बाहर टेस्ट करवाने के लिए चुकाने पड़ रहे 1000 रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दो दिनों से मरीजों के धमनी रक्त गैस (एबीजी) टेस्ट नहीं हो पा रहेे हैं। एबीजी टेस्ट की किट एक्सपायर हो गई हैं। इससे अस्पताल की सरकारी लैब में यह टेस्ट नहीं हो रहे हैं। विभिन्न वार्डों में दाखिल मरीजों के भी एबीजी टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में दाखिल मरीजों को निजी लैबों की ओर रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एबीजी टेस्ट एक रक्त परीक्षण है। यह रक्त में एसिड-बेस बैलेंस (पीएच) और ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को मापता है। इसमें धमनी से निकाले गए रक्त का इस्तेमाल किया जाता है। यहीं पर शरीर के उत्तकों में प्रवेश करने से पहले ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को मापा जा सकता है, लेकिन मरीजों के ये टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इससे मरीज खासे परेशान हैं। निजी लैबों में इस टेस्ट के लिए मरीजों को 1000 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक दबाव पड़ रहा है। मरीजों नरेश, विवेक, सलोचना, कांता, आदि ने कहा कि जब टेस्ट करवाने के लिए जा रहे हैं तो कहा जा रहा है कि यहां पर टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। निजी लैबों में टेस्ट करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वार्डों में दाखिल मरीजों को तो बाहर जाने में खासी परेशानी हो रही है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें