शिमला। ईडी द्वारा राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) भड़क गई है। सोमवार को शिमला में पार्टी ने धरने प्रर्दशन किए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। सोमवार को शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में यह प्रर्दशन हुआ। इस दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जानबूझ कर ईडी का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक विरोधियों को दबाने का काम कर रही है। कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब संजय सिंह को जेल में डाल दिया है। आरोप लगाया कि यह सारी कार्रवाई बिना सबूतों के की है। सरकार की गलत नीतियों का जो विरोध कर रहा है, उसे जेल में डाला जा रहा है। संवाद