फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आंचल पटियाल बने दी मट्टन सिद्ध सहकारी सभा के प्रधान

Tue, 18 Feb 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दी मट्टन सिद्ध सहकारी सभा के प्रधान आंचल पटियाल अन्य सदस्यों के साथ। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
ताल(हमीरपुर)। दी मट्टन सिद्ध कृषि सेवा सहकारी सभा की प्रबंधन समिति का चुनाव सोमवार को सर्वसहमति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में आंचल सिंह पटियाल को प्रधान और प्रमोद कुमार पटियाल को उपप्रधान चुना गया। समिति के चुनाव 30 जनवरी 2025 को हुए थे, लेकिन उसमें प्रधान उपप्रधान को नहीं चुना गया था। पूर्व में हुए चुनावों में चार वार्डों से चार सदस्य निर्विरोध चुने गए, जिनमें मट्टन सिद्ध वार्ड नंबर एक से रविंद्र पटियाल, वार्ड नंबर तीन पंजाहली से रंजीत सिंह, वार्ड नंबर चार से श्याम प्रसाद और वार्ड नंबर दो से आंचल पटियाल और वार्ड नंबर पांच के लिए हुए चुनाव में प्रमोद कुमार पटियाल विजयी रहे। प्रबंधन समिति का गठन मीनाक्षी शर्मा निरीक्षक सहकारी सेवाएं हमीरपुर की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें