फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरलीं निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सदर के तहत लंबलू के पास चमनेड़ पंचायत के सरलीं गांव निवासी अभिषेक पठानिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके परिजनों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, उन्हें एक युवक ने बताया कि वह लंबलू के समीप बेहोश पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए लेकिन हालत गंभीर थी। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कोई आशंका जाहिर नहीं की है। बताया जा रहा है कि युवक करीब 24 वर्षीय है और निजी कॉलेज में बीफार्मेसी का छात्र था। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें