फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ढलियारा में रेत से भरा ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरा (कांगड़ा)। उपमंडल के अंतर्गत ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को यहां रेत से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जानकारी के अनुसार रेत से लदा यह ट्रक ऊना की ओर से आ रहा था और जैसे ही ट्रक ढलियारा के तीखे मोड़ों के पास पहुंचा तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क के बीचोबीच पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर ट्रक मोड़ से नीचे की तरफ गिरता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। ढलियारा के ये मोड़ अब ब्लैक स्पॉट बनते जा रहे हैं। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें