हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बुधवार को एक निजी स्कूल की 31 किशोरियों के लिए एक्सपोजर विजिट (प्रशिक्षण पद्धति) का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से किशोरियों को जीवन कला कौशल सिखाने तथा उनके सशक्तीकरण के लिए पोस्ट ऑफिस, पुलिस थाना और बैंक का भ्रमण करवाया गया। सर्वप्रथम बेटियों को मुख्य पोस्ट ऑफिस हमीरपुर में ले जाएगा और वहां पर उन्हें ट्रेनर एसके चौहान ने पोस्टल सेवाओं से संबंधित जानकारी दी गई। उन्हें स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट के साथ-साथ पोस्टल बीमा तथा पब्लिक प्रोविडेंट फंड के बारे में जानकारी दी गई। विभाग की ओर से पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने किशोरियों को इस प्रकार के भ्रमण का लाभ उठाने तथा अपने आप को सशक्त करने के लिए शिक्षा के साथ-साथ अन्य जानकारी पर अमल लाने के लिए प्रेरित किया।