अवाहदेवी के पास गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर। इस दौरन वहां आसपास के लोग इक_ा हो गए। संवाद
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी कस्बे में हमीरपुर की ओर से सरकाघाट जा रही तेज रफ्तार थार जीप ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई उपस्थित नहीं था। बाजार में अक्सर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कश्मीर सिंह निवासी गांव व डाकघर जम्मू ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपनी स्कूटी को सड़क के किनारे खड़ा किया था और साथ में लगती दुकान से सामान लेने गए। स्कूटी खड़ा करने के चंद मिनट में ही एक तेज रफ्तार थार चालक ने गाड़ी को स्कूटी पर चढ़ा दिया। जेसीबी की मदद से जीप को उठाकर स्कूटी को नीचे से निकला गया। स्कूटी को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बारे में चौकी प्रभारी अवाहदेवी दुर्गा दास ने कहा कि समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया।