सुजानपुर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बैरी के वार्ड नंबर पांच के जटोर गांव में सोमवार देर शाम अफरा तफरी का माहौल बन गया जब परिवार के सदस्यों ने गोशाला के अंदर सांप देखा। पीड़ित सुनील कुमार ने कहा कि उनकी गोशाला में सात फीट का सांप घात लगाकर बैठा था। परिवार के लोगों ने जब सांप को देखा तो वह घबरा गए और मौके पर वन विभाग के साथ स्नेक मैन माथुर धीमान को सूचित किया। वन कर्मियों के साथ स्नेक मैन माथुर धीमान ने गोशाला के अंदर से सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।