फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जजरी पंचायत में सर्पदंश से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Tue, 05 Aug 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत जजरी पंचायत में सर्पदंश से 42 व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलदेव उर्फ कमलू पुत्र बक्शी राम निवासी जजरी के रूप में हुई है। मृतक कमलदेव दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। रविवार रात 11 बजे के करीब वह दिहाड़ी लगाकर घर की ओर आ रहा था। घर से 200 मीटर दूरी पर रास्ते में उसे जहरीले सांप ने कांट लिया। जब घर पहुंचा तो परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत प्रधान सरोती देवी ने बताया कि कमलदेव की मौत सर्पदंश से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें