जाहू/भोरंज(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत एक 19 वर्षीय प्रवासी लड़की ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लड़की की पहचान आमरीन पत्नी आलम खान गांव बनी डाकघर ढेहलिया तहसील अलीगंज जिला एटा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वे उसे भोरंज सिविल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को जिला अस्पताल में युवती के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती की एक वर्ष पूर्व शादी हुई है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।