नादौन (हमीरपुर)। मोनाल पब्लिक स्कूल नादौन में उपमंडल स्तरीय कराटे ग्रेडिंग प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। शनिवार को ग्रीन बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें 10 स्कूल के 50 बच्चों ने भाग लिया। ऑल इंडिया शिशिनकाई शितोरो कराटे डू फेडरेशन के सौजन्य से संजू मार्शल आर्ट्स स्कूल ऑफ इंडिया ने प्रतियोगिता करवाई। मुख्यातिथि समाज सेवक राज कुमार शर्मा तथा स्कूल के निदेशक सैंसई संजू सरगम ने कहा कि विद्यार्थी खेल की भावना से ही खेलें। स्कूल के निदेशक सैंसई संजू सरगम ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 बच्चों ने विभिन्न मुकाबलों में गोल्ड मेडल हासिल किया। 30 बच्चों ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए हैं। मुकेश शर्मा, राजेंद्र कुमार, भुवनेश शुक्ला, टीडी अग्निहोत्री, विवेक, डा. विक्रांत, प्रियंका शर्मा, रितिक ठाकुर, पीयूष सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राज कुमार शर्मा ने बच्चों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में येलो, ग्रीन तथा ब्रांज बेल्ट के लिए मुकाबले हुए। इसमें 45 प्रतिभागियों ने ग्रीन, 34 ने येलो जबकि पीयूष शर्मा और ऋतिक ठाकुर ने ब्रांज बेल्ट हासिल की है।