फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी में लोहे के एंगल चुराता एक धरा

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत एनआईटी हमीरपुर में एक व्यक्ति को लोहे के एंगल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार पुत्र झुंजू राम निवासी गांव रतयाड़ी डाकघर रजयाना तहसील बडोह जिला कांगड़ा ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है कि 27 अक्तूबर करीब साढ़े 12 बजे वह एनआईटी में गश्त के दौरान खासग्रां चला गया। जब वह सड़क पर जा रहा था तो वहां उसे लोहे को गिरने की आवाज सुनाई दी। इस पर उसने एनआईटी में कार्यरत अन्य सुरक्षा कर्मचारियों का बुलाया। इस दौरान सुरक्षा कर्मचारियों ने वेद प्रकाश पुत्र रमेश चंद निवासी हमीरपुर को लोहे की पत्तियों व एंगल के साथ पकड़ा है। इसकी सूचना उन्होंने सदर थाना पुलिस में की। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लोहे की पत्तियों व एंगल को भी कब्जे में ले लिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें