हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कांटे की टक्कर देखने को मिली। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में नादौन स्कूल का पवन प्रथम, नादौन स्कूल का चमन द्वितीय और नाल्टी स्कूल का प्रिंस तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में टिपर स्कूल का मुनीष प्रथम, वोहणी स्कूल का सन्नी द्वितीय और ककड़ियार स्कूल का रजनीश तृतीय स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में ककड़ियार स्कूल का अविनाश प्रथम, नादौन का रजत द्वितीय और वोहणी का रजत शर्मा तृतीय स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में ककड़ियार का अविनाश प्रथम, टिपर का शिव कुमार द्वितीय और वोहणी का रजत शर्मा तृतीय स्थान पर रहा। लांगजंप में झगड़ियाणी स्कूल का रवि प्रथम, वोहणी स्कूल का सन्नी द्वितीय और ककड़ियार स्कूल का पंकज तृतीय स्थान पर रहा। 5000 मीटर दौड़ में ककड़ियार स्कूल का शशीकांत प्रथम, ककड़ियार स्कूल का रजत द्वितीय और टिपर स्कूल का शिव कुमार तृतीय स्थान पर रहा। शॉटपुट प्रतियोगिता में लदरौर स्कूल का अंकेश प्रथम, झगड़ियाणी स्कूल का अनिल द्वितीय और जलाड़ी स्कूल का अनुज तृतीय स्थान पर रहा। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में धंगोट स्कूल का रोहित प्रथम, जलाड़ी स्कूल का शुभम द्वितीय और जलाड़ी स्कूल का अनुज तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में धबीरी स्कूल की अनु प्रथम, कक्कड़ स्कूल की किरना द्वितीय और जंदडू स्कूल की रजनी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में ककड़ियार स्कूल की दीपशिखा प्रथम, धबीरी स्कूल की रीना द्वितीय और धबीरी स्कूल की एकता तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में धबीरी स्कूल की रीना प्रथम, ककड़ियार स्कूल की दीपशिखा द्वितीय और धबीरी स्कूल की सुमना तृतीय स्थान पर रही। लांगजंप प्रतियोगिता में वोहणी स्कूल की शालिनी प्रथम, धबीरी स्कूल की रेखा द्वितीय और कक्कड़ स्कूल की किरना तृतीय स्थान पर रही। शॉटपुट प्रतियोगिता में कक्कड़ स्कूल की किरना प्रथम, नाल्टी स्कूल की ममता द्वितीय और धबीरी स्कूल की कुसुमलता तृतीय स्थान पर रही।