फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री क्लब ने जीता मैच

Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में वन डे इन्वीटेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को हुए मैच में लाल बहादुर शास्त्री क्लब ने सोनट क्लब दिल्ली को 6 विकेट से हराया। लाल बहादुर शास्त्री क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सोनट क्लब ने 49.5 ओवर में 216 रन बनाए। प्रगम शर्मा ने नाबाद 67 रन की पारी खेली। मुकुल डागर 45, ऋषभ 34, समर्थ ने 29 रन का योगदान दिया। विकास दीक्षित ने 4 विकेट चटकाए। सुल्तान तथा अंकित ने दो-दो और नितिश ने एक विकेट झटका। जवाब में लाल बहादुर शास्त्री क्लब दिल्ली ने 46.6 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। सुल्तान अंसारी ने नाबाद शानदार 92 तथा साकिब ने नाबाद शानदार 76 रन का योगदान दिया। मुख्य अतिथि बीडीओ नादौन संजीव ठाकुर ने विजेता टीम तथा मैन ऑफ दी मैच रहे सुल्तान अंसारी को सम्मानित किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिल भाटिया, संजय ठाकुर, पीनू शर्मा, रमणीक परमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें